फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Men Hockey world cup 2018: Australia beats china and England washes Ireland

हॉकी विश्व कप 2018: ऑस्ट्रेलिया ने 11-0 से ढहाई चीन की दीवार, फिर भी क्रॉसओवर में चीन

Sat, 08 Dec 2018 02:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
Men Hockey world cup 2018: Australia beats china and England washes Ireland

टॉम क्रेग, जैक व्हिटन, टिम ब्रैंड और टॉम क्रेग जैसे ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकरों ने दोनों छोर से हमलों का ऐसा जोरदार तांता बांधा कि चीन की मजबूत 'दीवार' भी हॉकी विश्व कप के पूल बी मैच में ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

विज्ञापन


पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी ऑस्ट्रेलिया ने गोलों की बारिश करते हुए चीन को यहां कलिंगा स्टेडियम में 11-0 से रौंद दिया। पिछली चैंपियन टीम ने लगातार तीसरी जीत के साथ पूल बी में कुल 9 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन


विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया ने ही दिल्ली में 2010 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 12-0 से हराकर बनाया था। चीन की टीम बड़े अंतर से हारने के बावजूद तीन मैचों से दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर क्रॉसओवर में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक गोवर्स की हैट्रिक : ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्रैग फ्लिकर ब्लैक गोवर्स (10वें,19 वें और 34 वें मिनट) ने तीन, स्ट्राइकर टिम ब्रैंड (33वें व 55 वें मिनट) ने दो और एरन जेलवस्की (15),टॉम क्रेग (16), जेरमी हेवर्ड (22) जैक व्हिटन (29), डायलान वेदरस्पून (38) तथा  लाइन ओगिलवी (49) ने एक-एक गोल किया। 

इंग्लैंड ने आयरलैंड को दी 4-2 से मात

इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4-2 से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों से चार अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर क्रॉसओवर में जगह बनाई। इस हार के साथ आयरलैंड की टीम तीन मैचों से मात्र एक अंक के साथ क्रॉसओवर से भी बाहर हो गई। विजेता इंग्लैंड के लिए डेविड कॉनडोन, लियाम एंसेल, जेम्स गॉल और मार्क ग्लीहॉर्न ने एक-एक गोल दागा। आयरलैंड के लिए क्रिस कार्गो और शेन ओे’ डोनोहू नेे एक-एक गोल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed