{"_id":"5c281f63bdec2256c93f7f1d","slug":"manpreet-singh-says-qualifying-for-olympic-is-not-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 ओलंपिक की राह मुश्किल पर चुनौती के लिए हम पूरी तरह तैयार: मनप्रीत सिंह","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
2020 ओलंपिक की राह मुश्किल पर चुनौती के लिए हम पूरी तरह तैयार: मनप्रीत सिंह
Sun, 30 Dec 2018 06:59 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 30 Dec 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
manpreet singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम को वर्ष 2018 में आशा के बजाय निराशा ज्यादा झेलनी पड़ी। भारत ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में रजत और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में धुलने के चलते पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रहा। भारतीय हॉकी टीम गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रही और उसने जकार्ता एशियाई खेलों में कांसा जीता।
विज्ञापन
भुवनेश्वर में टीम विश्व कप में नीदरलैंड से क्वार्टर फाइनल में 1-2 से हारकर छठे स्थान पर रही। टीम रैंकिंग में जरूर अपना पांचवां स्थान बरकरार रखने में कामयाब रही। कप्तान मनप्रीत सिंह कहते हैं, 'हमें विश्व कप में प्रशंसकों के अपार समर्थन का लाभ न उठा पाने का बेहद मलाल है। हमारे लिए 2018 की निराशा को भुलाकर आगे बढ़ने का वक्त है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'बेहतर होता हम 2014 के एशियाई खेलों की तरह 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीत कर सीधे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करते। अब हमारे लिए 2020 के लिए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की राह खासी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है, लेकिन यह चुनौती हमारे उत्साह को कम नहीं कर सकती।'
विज्ञापन