फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Mandeep mor will lead 18 members Indian junior hockey team in Sultan of Johor Cup 2019

जोहोर कप के लिए मनदीप को मिली टीम की कमान, मलयेशिया में 18 सदस्यीय दल की करेंगे अगुवाई

Mon, 30 Sep 2019 07:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Sep 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Mandeep mor will lead 18 members Indian junior hockey team in Sultan of Johor Cup 2019
मंदीप मोर - फोटो : social media

रक्षापंक्ति के खिलाड़ी मनदीप मोर को मलयेशिया के जोहोर बारू में होने वाले नौवें सुल्तान जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है। संजय को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। दीनाचंद्र सिंह मोइरंगथेम और शारदानंद तिवारी टीम में नए चेहरे होंगे।

विज्ञापन


12 से 19 अक्तूबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत राउंड रॉबिन लीग में मलयेशिया, न्यूजीलैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेगा। टीम जून में मैड्रिड में आठ देशों के टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रही थी। भारतीय कोच बीजे करियप्पा ने कहा, ‘जोहोर कप टीम के लिए शानदार अनुभव होगा क्योंकि इसमें ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन जैसी चोटी की टीमें भाग लेंगी।’

विज्ञापन

टीम

गोलकीपर : प्रशांत कुमार चौहान, पवन।
रक्षापंक्ति : संजय (उप-कप्तान), दीनाचंद्र सिंह मोइरंगथेम, प्रताप लाकड़ा, सुमन बेक, मनदीप मोर, यशदीप सिवाच, शारदानंद तिवारी।
मध्यपंक्ति : विष्णु कांत सिंह, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, मनिंदर सिंह।
अग्रिम पंक्ति : दिलप्रीत सिंह, सुदीप चिरमको, गुरसाहिबजीत सिंह, उत्तम सिंह, राहुल कुमार राजभर, शिलानंद लाकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed