फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   LIVE updates of India vs Japan in Asian games hockey 2018

IND vs JPN: टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत, हॉकी में जापान को 8-0 से पीटा

Fri, 24 Aug 2018 09:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
LIVE updates of India vs Japan in Asian games hockey 2018

जीत के रथ पर सवार भारतीय हॉकी टीम का विजयी अभियान जारी है। 18वें एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में शुक्रवार शाम खेले गए अपने तीसरे मैच में 'मेन इन ब्लूज' ने जापान को 8-0 से पीटा। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

विज्ञापन


भारतीय टीम की ओर से ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने 17वें और 37वें मिनट में और मंदीप सिंह ने 32वें और 56वें मिनट में दो-दो गोल किए। एसवी सुनील ने सातवें, दिलप्रीत सिंह ने 12वें, आकाशदीप सिंह ने 45वें और विवेक सागर प्रसाद ने 47वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन


पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी हावी रहे। टीम इंडिया ने लगातार आक्रमण के बूते जापान को बैकफुट पर ही रखा। पूल 'ए' में भारत पहले पायदान में बना हुआ है। पहले के दो मैचों में भारत ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हराया और फिर हांगकांग के खिलाफ 26-0 की जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह 3 मैच में अब तक उसके 51 गोल हो चुके हैं।

पहले 2 मुकाबलों के अपेक्षा इस मैच को भारतीय टीम के लिए ज्यादा मुश्किल माना जा रहा था। विशेषज्ञों का कहना था कि जापान के मजबूत डिफेंस के सामने भारतीय आक्रमण की परीक्षा होगी। मगर टीम इंडिया ने आसानी से मैच में कब्जा जमाया।

भारत को पूल चरण में सबसे कड़ी चुनौती 26 अगस्त को कोरिया से मिलने की उम्मीद है जिसके बाद टीम अपने अंतिम पूल मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी।

LIVE अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

फाइनल स्कोर

भारत 8-0 जापान

मनदीप सिंह ने भारत का 8-0 से आगे कर दिया। ये गोल 56वें मिनट में हुआ।


भारत 7-0 जापान

अगले ही मिनट भारत का एक और गोल। विवेक सागर ने भारत को 7-0 से आगे कर दिया। भारत का लगातार दूसरा गोल। 

- भारत लगातार आक्रमण कर रहा है। 

भारत 6-0 जापान

46वें मिनट में गोल....!! आकाशदीप सिंह ने भारत की बढ़त 6-0 कर दी। आकाशदीप सिंह का एशियाई खेलों में ये पांचवां गोल है।

चौथे क्वार्टर का खेल शुरू होते ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रूख अख्तियार किया। अंतिम 15 मिनट का खेल शेष।

भारत का पांचवां गोल। विवेक सागर को गलत तरीके से रोकने पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। रुपिंदर पाल सिंह ने उसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।

- पिछले कुछ मिनटों में जापान ने हमले करने की कोशिश की। मगर सारे प्रयास पैनेपन से कोसों दूर

तीसरे क्वार्टर का शुरू

गोल.....!! भारत के लिए 32वें मिनट में आया गोल। मनदीप सिंह की स्टिक से यह गोल आया। गोल में अमित रोहिदास ने भी अहम भूमिका निभाई।

- हाफ टाइम के ठीक बाद भारतीय टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। रुपिंदर की गैरमौजूदगी में भारतीय ड्रैग फ्लिकर चूके।

दूसरे क्वार्टर का अंत

हाफ टाइम के ठीक पहले एसवी सुनील ने एक शानदार मौका बनाया। लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। लगातार हमले बनाए भारत ने। अंतिम पलों में एक गोल और हो सकता था। हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे है।

-  दूसरे क्वार्टर मे पांच मिनट का खेल बाकी है। जापान अभी भी अपने पहले गोल की तलाश में।

-मनप्रीत सिंह दो मिनट का निलंबन झेल रहे हैं।

- भारतीय टीम खेल पर लगातार दबदबा बनाए हुए है। खिलाड़ी मौके बना रहे हैं और उसे गोल में बदल भी रहे हैं। 22वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने मौका बनाया, लेकिन वह असफल रहे।

- जापान के एक खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ा है. वो दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।

गोल.....!!! भारत 3-0 जापान। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसे गोल में तब्दील करने में रूपिंदर पाल सिंह ने कोई गलती नहीं की। यह गोल 18वें मिनट पर आया।

पहले क्वार्टर का अंत। भारतीय टीम ने उम्मीद के मुताबिक अटैकिंग हॉकी खेली। जापान पूरे क्वार्टर में बैकफुट पर रहा। इस तरह भारत की बढ़त और मजबूत 

- भारत को 14 वें मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर टीम विफल रही।


- 11 वें मिनट में भारतीय टीम के लिए आया दूसरा गोल। दिलप्रीत सिंह ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। भारत को दोनों गोल सटीक पास की मदद ले मिले हैं।


...और यह गोल। भारत का जबरदस्त आक्रमण। एसवी सुनील ने गोल किया। यह गोल 7वें मिनट पर आया।

- 5 मिनट का खेल निकल गया। इस एशियन गेम्स में यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम शुरुआती 5 मिनट में गोल नहीं कर पाई।

- शुरुआती मिनट में ही भारत का आक्रमण। ललित उपाध्याय छाए हुए।

पहला क्वार्टर

रेफरी की विसल के साथ मैच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed