जूनियर हॉकी विश्व कप विजेता कप्तान हरजीत की सीनियर पुरूष राष्ट्रीय शिविर में वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पुरुष हॉकी टीम का मई के पहले हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया दौरा भुवनेश्वर में जून में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स से पहले उसका आखिरी इम्तिहान होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम चुनने के मद्देनजर हॉकी इंडिया ने सोमवार से बेंगलुरु में सीनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी।
इस शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप और हाल ही मे उनके अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन के साथ भारत की जूनियर टीम के प्रदर्शन को भी जेहन में रखा गया है। इस शिविर के लिए भारत की 2016 के जूनियर विश्व कप के कप्तान सेंटर हाफ हरजीत सिंह, भारत के लिए एशिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अच्छे प्रदर्शन के बाद दरकिनार कर दिए गए।
डिफेंडर डिप्सन टिर्की की करीब एक बरस बाद वापसी हुई है। साथ ही बेहतरीन स्ट्राइकर अरमान कुरेशी की सीनियर राष्ट्रीय शिविर में वापसी हुई है। आकाशदीप सिंह को विश्व कप में दो मैच के प्रतिबंध के चलते और रमणदीप सिंह ,एस वी सुनील, ललित उपाध्याय ,गुरजंत सिंह जैसे स्ट्राइकर और हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह को अजलान शाह कप के लिए टीम से बाहर रखा गया था। इन सभी ने शिविर में अपनी जगह बरकरार रखी है।
फिलहाल शिविर के लिए बुलाए गए इन 60 खिलाड़ियों में से 20 अप्रैल को छंटनी के बाद 33 कोर ग्रुप के संभावितों को चुना जाएगा। फिर इन 33 कोर ग्रुप के संभावितों का शिविर 5 मई तक बेंगलुरु में चलेगा और इनमें से ही अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारत की सीनियर हॉकी टीम चुनी जाएगी।
एफआईएच प्रो लीग से हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मई में करीब तीन हफ्ते खाली थी। तब हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर भारत की पुरुष टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम बनाया।
भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि उसके यंग लेकिन सबसे अनुभवी स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह पर ओडिशा हॉकी विश्व कप में लगा दो मैचों का प्रतिबंध खत्म हो चुका है। इस प्रतिबंध के हटने की खबर की पुष्टि खुद आकाशदीप सिंह ने अमर उजाला से की
सीनियर राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने गए 60 खिलाड़ी हैं:
गोलरक्षक : पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक, जुगराज सिंह, पारस मल्होत्रा, जगदीप दयाल, संजय बी, शिवरत्न रसाल, सूरज करकेरा। रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, बीरेन्द्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, डिप्सन टिर्की, करिअप्पा कुंडयोलांडा, रोशन कीशम, गगनप्रीत सिंह, सुरेन्दर कुमार।
मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह, धर्मिंदर सिंह, नीलकांत शर्मा, चिंगलेनसाना सिंह, सैयद नयाज रहीम,प्रदीप सिंह, केपी सौमाया, जसकरण सिंह, अमोन मिराश टिर्की, आशीष कुमार टोपनो, नीलम संजीप जेस, राज कुमार पाल, मनिंदरजीत सिंह, मनप्रीत, यशदीप सिवाच,संता सिंह, सुमित, हार्दिक सिंह, हरजीत सिंह, पूवन्ना एआई, विवेक सागर प्रसाद।
अग्रिम पंक्ति : आकाशदीप सिंह, रमणदीप सिंह, एस वी सुनील, ललित उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, सुमित कुमार, शमशेर सिंह, अरमान कुरेशी,अभाहरन सुदेव बेलीमागा,मोह मद रहील मौसीन, हरसाहिब सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, आतिफ अतीक।