फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior Hockey World Cup 2021: India vs Belgium; Responsibility on India's Drag Flickers against Belgium, the two teams clashed in the final held in Lucknow five years ago

Junior Hockey World Cup: बेल्जियम के खिलाफ भारत का दारोमदार ड्रेग फ्लिकरों पर, पांच साल पहले फाइनल में भिड़ी थी दोनों टीमें

Wed, 01 Dec 2021 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Dec 2021 09:38 AM IST
सार

बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल लखनऊ में 2016 में खेले गए फाइनल का दोहराव होगा जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला बराबरी का होगा और मौकों को भुनाने में कामयाब रहने वाली टीम ही जीतेगी। 

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup 2021: India vs Belgium; Responsibility on India's Drag Flickers against Belgium, the two teams clashed in the final held in Lucknow five years ago
भारतीय जूनियर हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो धमाकेदार जीत के बाद लय हासिल कर चुकी गत चैंपियन भारतीय टीम एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम के खिलाफ उतरेगी तो उसकी उम्मीदें शानदार फॉर्म में चल रहे अपने ड्रैग फ्लिकरों पर टिकी होंगी।
विज्ञापन

खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पहले मैच में फ्रांस ने 5-4 से हराकर उलटफेर कर दिया था। 

इसके बाद हालांकि भारत ने वापसी करते हुए कनाडा को 13-1 और पोलैंड को 8-2 से हराकर पूल बी में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरी बार खिताब जीतने के लिए भारत को अब हर मैच में उम्दा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल लखनऊ में 2016 में खेले गए फाइनल का दोहराव होगा जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला बराबरी का होगा और मौकों को भुनाने में कामयाब रहने वाली टीम ही जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पास उत्तम सिंह, अरिजीत सिंह हुंडल, सुदीप चिरमाको और मनिंदर सिंह जैसे स्ट्राइकर हैं। उत्तम और मनिंदर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पेनल्टी कॉर्नर में अनेक विकल्प होने का भी भारत को फायदा है। उपकप्तान संजय कुमार, हुंडल, शारदानंद तिवारी और अभिषेक लाकड़ा ने गोल किए हैं।

दर्शकों के न होने से घरेलू फायदा नहीं
बेल्जियम ने जूनियर विश्व कप कभी नहीं जीता है और सीनियर टीम की सफलता को दोहराने का उस पर दबाव है। बेल्जियम की सीनियर टीम ओलंपिक और विश्व चैंपियन है। बेल्जियम के मुख्य कोच जेरोन बार्ट ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को भारत के पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों को रोकने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा। कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट दर्शकों के बिना हो रहा है और बार्ट ने कहा कि इससे उनकी टीम को फायदा मिलेगा।

रक्षण पर देना होगा खास जोर
संजय खास तौर पर शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने फ्रांस और कनाडा के खिलाफ हैट्रिक लगाई। हुंडल ने भी पोलैंड के खिलाफ तीन गोल किए। मिडफील्ड में कप्तान विवेक सागर प्रसाद हैं जो टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा थे। डिफेंस को इस मैच में काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि बेल्जियम का आक्रमण काफी मजबूत है। 


भारतीय कप्तान विवेक ने कहा कि बेल्जियम बहुत अच्छी टीम है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिन के अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी का सामना स्पेन से, नीदरलैंड का अर्जेंटीना से, फ्रांस का मलयेशिया से मुकाबला होगा।
 
खास बातें
  • भारतीय खिलाड़ियों ने तीन मैचों में 25 गोल किए हैं और यह आठ टीम के खिलाफ हुए हैं। 
  • 8 गोल अकेले संजय कुमार ने किए हैं, जिसमें फ्रांस और कनाडा के खिलाफ हैट्रिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed