फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian womens hockey team beat south korea in first match of five match series

भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, दक्षिण कोरिया को रौंदा

Mon, 05 Mar 2018 06:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
indian womens hockey team beat south korea in first match of five match series
हॉकी - फोटो : hockey india

भारतीय महिला हॉकी ने दक्षिण कोरिया दौरे की बेहतरीन शुरुआत करते हुए जिन्चुन नेशनल एथलेटिक सेंटर में सोमवार को पहले मैच में मेजबान टीम को 1-0 से मात दी। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा जमाए रखा और दक्षिण कोरिया को कोई मौका नहीं दिया। मैच में पांचवें मिनट में ही भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया रक्षापंती को तोड़ते हुए गोल करने का मौका बनाया और लालरेमसियामी ने इसे गोल में तब्दील करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


भारतीय टीम का खेल पहले ही क्वार्टर से काफी प्रभावी दिखा और उसने अपने आक्रमण व डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। पहले क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी बढ़त कायम रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलकीपर मिजिन हान ने इसे रोकते हुए भारत को दूसरा गोल करने से रोक दिया। फिर 23वें मिनट में दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मगर भारतीय गोलकीपर स्वाति ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम की बढ़त को बरकरार रखा।


वर्ल्ड नंबर-9 दक्षिण कोरिया ने गोल करने के बहुत प्रयास किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को इसमें सफल नहीं होने दिया। चौथे क्वार्टर में अपना डेब्यू मैच खेल रही भारतीय गोलकीपर स्वाति ने कई आकर्षक बचाव किए और भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगाई। 

अब भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed