{"_id":"5d03d69c8ebc3e5cb56ade05","slug":"indian-women-s-hockey-team-ready-for-uruguay-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम के सामने उरूग्वे की चुनौती","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम के सामने उरूग्वे की चुनौती
Fri, 14 Jun 2019 10:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी रामपाल की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार से शुरू होने वाले एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में शीर्ष पर रहकर टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफिकेशन दौर में जगह बनाने की कोशिश करेगी और अपने इस अभियान में उसका पहला मुकाबला उरूग्वे से होगा।
विज्ञापन
विश्व में नौवें नंबर की भारतीय टीम पूल ए में इसके बाद पोलैंड और फिजी का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें इस साल के आखिर में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर में जगह बनाएंगी। भारतीय टीम के मुख्य कोच सोअर्ड मारिन ने कहा कि इस सवाल का हमारा मुख्य लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाई करना है और खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी टीम अब अनुभवी है और खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के महत्व को जानती हैं जिसमें विजेता टीम को 500 रैकिंग अंक मिलेंगे जिससे अगले दौर के क्वालीफिकेशन में उन्हें घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
भारत ने इस टूर्नामेंट की अच्छी तैयारियां की है। उसने अभ्यास मैच में स्थानीय क्लब को 4-1 से हराया और फिर जापान पर 2-1 से जीत दर्ज की। जापान को चिली, रूस और मैक्सिको के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत पहले मैच केबाद रविवार को पोलैंड और मंगलवार को फिजी से भिड़ेगा।