{"_id":"5dab0ff78ebc3e93a629baa5","slug":"indian-women-hockey-team-will-give-her-100-percent-for-olympic-qualifier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक क्वॉलिफायर में पूरी ताकत के साथ उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ओलंपिक क्वॉलिफायर में पूरी ताकत के साथ उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
Sat, 19 Oct 2019 07:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
रानी रामपाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि ओलंपिक क्वॉलिफायर से पहले चयन में निरंतरता से उनकी टीम की सदस्यों को एक दूसरे को समझने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि आगामी एफआईएच ओलंपिक क्वॉलिफायर में जब उनकी टीम खेलेगी तो घरेलू समर्थन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने 18 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की जिसमें उन्होंने इस महीने के शुरू में इंग्लैंड के अभ्यास दौरे पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों को बरकरार रखा।
विज्ञापन
रानी ने कहा, ‘खिलाड़ियों का हमारा ग्रुप काफी समय से एक दूसरे के साथ खेल रहा है और इससे निश्चित रूप से सभी टीम सदस्यों को अच्छी तरह से समझने में मदद मिली। हम एक दूसरे को मैदान के अंदर-बाहर अच्छी तरह जानते हैं, इससे हमें काफी मदद मिली। हम यहां क्वॉलिफायर में अमेरिका से भिड़ने को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयारी कर रहे हैं।’
विज्ञापन