फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women hockey team played draw with korea

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया को ड्रॉ पर रोका

Sun, 20 May 2018 12:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
indian women hockey team played draw with korea
भारतीय महिला हॉकी टीम

युवा फॉरवर्ड लालरेमसियामी के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने 5वीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में मेजबान कोरिया को 1-1 से बराबरी पर रोक लिया। 

विज्ञापन


इस ड्रॉ के साथ सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में गत चैंपियन भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए रविवार को फाइनल में उतरेगी। खिताबी भिड़ंत भी कोरिया से ही है। भारत ने इससे पहले लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की। जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलयेशिया को 3-2 से मात दी थी। 
विज्ञापन


कोरिया के आक्रामक खेल के बावजूद भारत ने चौथे मिनट में ही पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। ड्रेग फ्लिकर गुरजीत कौर के प्रयास को कोरियाई गोलकीपर ने विफल कर दिया। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद कोरिया ने दूसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनट में शॉर्ट कार्नर पर सियुल की चियोन की मदद से मौका भुनाकर एक गोल से बढ़त बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन प्रयास विफल गया। तुरंत बाद लालरेमसियामी ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को बराबरी दिला दी। मैच के 54वें मिनट में कोरिया को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed