{"_id":"5c55706cbdec2227203736a0","slug":"indian-women-hockey-team-draws-1-1-with-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड ने भारतीय महिला टीम को बराबरी पर रोका, मैच 1-1 से ड्रॉ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
आयरलैंड ने भारतीय महिला टीम को बराबरी पर रोका, मैच 1-1 से ड्रॉ
Sat, 02 Feb 2019 03:56 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने बढत बनाई लेकिन विश्व कप रजत पदक विजेता आयरलैंड ने दूसरे हाफ में गोल करके पहला दोस्ताना मैच ड्रॉ कराया।
विज्ञापन
मेजबान स्पेन से चार मैचों की श्रृंखला ड्रॉ कराने के बाद भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरा और आखिरी दोस्ताना मैच रविवार को खेला जायेगा जिसके साथ दस दिन के दौरे का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन
भारत को चौथे मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में 18वें मिनट में गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढत दिलाई। आयरलैंड के लिये 45वें मिनट में सारा हाकशॉ ने बराबरी का गोल दागा। भारतीय गोलकीपर सविता ने हूटर से ठीक पहले आयरलैंड को मिले पेनल्टी कार्नर पर गोल बचाया। इनपुट-भाषा
विज्ञापन