फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women hockey team drawn 1-1 against spain in second match

भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 1-1 की बराबरी पर रोका

Thu, 14 Jun 2018 10:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
indian women hockey team drawn 1-1 against spain in second match
भारतीय महिला हॉकी टीम

अनूपा बार्ला के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर भारतीय महिलाओं ने मेजबान स्पेन को दूसरे हॉकी मैच में एक-एक से बराबरी पर रोक दिया। पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


रानी रामपाल की अगुआई वाली टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की और अंतिम दो क्वार्टर में अपना पूरा दबदबा बनाए रखा। पहले दो क्वार्टर में मेजबान स्पेन हावी रहा। पहले क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की और कुछ अच्छे मौके बनाए। 
विज्ञापन


26 वर्षीय बर्टा बोनास्त्रे ने 4वें मिनट में गोल कर स्पेन को बढ़त दिला दी। उसकी यह बढ़त काफी समय तक बनी हुए। अनूपा ने खेल के 53वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। भारत के पास अंतिम समय में विजयी गोल कर जीत दर्ज करने का मौका पर स्पनेशि गोलकीपर मारिया रूइज ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान सुशीला चानू का यह 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। मणिपुर की डिफेंडर पिछले नौ वर्षों से टीम का हिस्सा है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed