फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women hockey team beats Ireland 3-0 in 2nd friendly match

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप के उपविजेता आयरलैंड को 3-0 से धोया 

Sun, 03 Feb 2019 10:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Indian women hockey team beats Ireland 3-0 in 2nd friendly match
भारतीय महिला हॉकी टीम

रानी रामपाल की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड पर 3-0 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने स्पेन दौरे का शानदार अंत किया।

विज्ञापन


पहले मैच में एक-एक ड्रॉ खेलने वाली भारतीय टीम ने दूसरे और अंतिम मैत्री मैच में आयरलैंड को कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम के लिए नवजोत कौर (13वें मिनट), रीना खोखर (26वें मिनट) और गुरजीत कौर (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारतीय टीम ने शुरू से लेकर अंत तक आयरिश टीम पर दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन


नवजोत ने पहला क्वार्टर खत्म होेने से दो मिनट पहले ही शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।  दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड ने वापसी के लिए पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान उसने एक पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उसे नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप ग्रेस एक्का से मिले पास पर रीना ने प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को चकमा देते हुए गोलकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने गोल कर बढ़त 3-0 कर दी जोकि अंत तक कायम रही। यह गोल इस दौरे पर सर्वाधिक गोल करने वाली गुरजीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed