फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women hockey squad announced for Commonwealth Games 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल संभालेंगी मोर्चा

Wed, 14 Mar 2018 02:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
indian women hockey squad announced for Commonwealth Games 2018
indian women hockey team

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पुरुष हॉकी टीम के बाद अब महिला हॉकी स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है। इस 18 सदस्यीय टीम को नेतृत्व स्ट्राइकर खिलाड़ी रानी रामपाल करेंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स की हॉकी विंग में भारतीय हॉकी टीम को 'पूल ए' में जगह मिली है। पूल ए में भारत का मुकाबला मलेशिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स से होगा।

विज्ञापन


इस स्क्वाड में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को उप-कप्तान बनाया गया है। बता दें कि दक्षिण कोरिया के दौरे पर आराम दिए जाने के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है। भारत के लिए 200 से भी ज्यादा मैच खेल चुकी सविता पूनिया का स्वागत खुद टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह ने किया।

विज्ञापन

indian women hockey squad announced for Commonwealth Games 2018
महिला हॉकी टीम - फोटो : SELF

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जारी स्क्वाड से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ में बाजी मारने के लिए उनके पास एक बेहतरीन टीम है। इस टीम के दम पर वह साल 2002 और 2006 की तरह फिर से इतिहास रच सकती हैं। बता दें कि 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीता था, तो वहीं 2006 में सिल्वर जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

वूमेंस स्क्वाड

गोलकीपर: सविता पूनया (उप कप्तान), रजनी एतिमारपू

डिफेंडर्स: दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरम्बम

मिडफील्डर्स: मोनिका, निमता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज

फॉर्वर्ड: रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमीसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर, पूनम रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed