फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian team announced for the European leg of Womens Pro League Hockey, 24 players included in the squad

Indian Hockey: महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए भारतीय टीम का एलान, स्क्वॉड में 24 खिलाड़ियों को जगह

Mon, 12 May 2025 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 May 2025 05:35 PM IST
सार

अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम शामिल हैं। अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी।

विज्ञापन
Indian team announced for the European leg of Womens Pro League Hockey, 24 players included in the squad
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने सोमवार को महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें मिडफील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। भारत 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगा। टीम 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम शामिल हैं। अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी। मिडफील्ड की जिम्मेदारी वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान, नेहा, सलीमा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और महिमा टेटे के कंधों पर होगी।
विज्ञापन


दीपिका, नवनीत, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुतुजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा फॉरवर्ड होंगी। स्टैंडबाय सूची में गोलकीपर बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के चयन पर बोलते हुए कहा, 'हमने एक संतुलित टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक अहम चरण है और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed