World Games Athlete of the Year 2021: भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने जीता प्रतिष्ठित पुरस्कार, यह अवॉर्ड पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय गोलकीपर ने प्रतिष्ठित द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 का अवॉर्ड अपने नाम किया। श्रीजेश यह पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय गोलकीपर ने प्रतिष्ठित द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 का अवॉर्ड अपने नाम किया। श्रीजेश यह पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 2019 में यह पुरस्कार जीता था। श्रीजेश ने दुनियाभर के 24 खिलाड़ियों को पछाड़ा। उन्हें 127,647 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले स्पेन के स्पोर्ट क्लाइंबिंग खिलाड़ी अल्बर्ट गिनेस लोपेज़ को 67,428 वोट मिले।
एफआईएच के 2021 के साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए तीन बार के ओलंपियन श्रीजेश ने 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले 12 महीने उनके लिए शानदार रहे और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम को टोक्यो खेलों में एतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Congratulations to @16Sreejesh for winning the @TheWorldGames Athlete Of The Year 2021. The @TheHockeyIndia stopper received 127,647 votes, almost twice as many as the second placed athlete, Spain’s Sport Climbing ace Albert Ginés López, who garnered 67,428 votes.
विज्ञापन विज्ञापन
More details 👇 — International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 31, 2022
श्रीजेश ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, "मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले, मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित करने के लिए एफआईएच का बहुत-बहुत धन्यवाद, और दूसरा दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वोट दिया। नामांकित होकर मैंने अपना काम किया, लेकिन का काम बाकी प्रशंसकों और हॉकी प्रेमियों ने किया। इसलिए, यह पुरस्कार उन्हें जाता है, और मुझे लगता है कि वे मुझसे अधिक इस पुरस्कार के पात्र हैं। यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है क्योंकि हॉकी समुदाय में सभी ने, दुनिया भर के सभी हॉकी महासंघों ने मुझे वोट दिया है, इसलिए हॉकी परिवार से उस समर्थन को देखकर बहुत अच्छा लगा।"
द वर्ल्ड गेम्स डॉट ओआरजी द्वारा आयोजित आनलाइन मतदान प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चली। इस पुरस्कार के लिए दुनियाभर से कुल 24 खिलाड़ियों को नामित किया गया था।
वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार विश्व खेल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय विश्व खेल संघ द्वारा हर चार साल में आयोजित एक बहु-खेल आयोजन है। यह कार्यक्रम 11 दिनों तक चलता है जिसमें 30 से अधिक खेलों को शामिल किया जाता है।