{"_id":"5d41c1da8ebc3e6cca5d966c","slug":"indian-mens-hockey-team-newly-appointed-captain-harmanpreet-ready-for-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों के लिए तैयार हैं भारत की सीनियर हॉकी टीम के नए कप्तान हरमनप्रीत, कहा- जीतना लक्ष्य","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
चुनौतियों के लिए तैयार हैं भारत की सीनियर हॉकी टीम के नए कप्तान हरमनप्रीत, कहा- जीतना लक्ष्य
Wed, 31 Jul 2019 09:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 31 Jul 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार भारत की सीनियर हॉकी टीम की कप्तानी करने जा रहे 23 वर्ष के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने कहा है कि हम जापान में टूर्नामेंट जीतने के संकल्प के साथ जाएंगे। हम ओलंपिक टेस्ट इवेंट में हर मैच में जीत के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
नियमित कप्तान मनप्रीत सिंह की अनुपस्थिति में हरमनप्रीत 17 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट स्पर्धा में टीम की कमान संभालेंगे। इसमें भारत के अलावा मलयेशिया, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान की टीमें शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं नई चुनौती के लिए तैयार हूं। जब मुझे बताया गया कि मैं टीम की कप्तानी करूंगा तो यह मेरे लिए हैरानी भर था। यह एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है। मैं रोमांचित हूं और इस चुनौती को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत 2016 में रियो ओलंपिक में शिरकत करने वाली टीम के सबसे नौजवान खिलाड़ी थे। उन्होंने खेलों के महाकुंभ से पहले लंदन में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने के दम पर टीम में जगह बनाई थी। उन्हें टूर्नामेंट का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कहते हैं कि जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं। मैं ऐसे समय में भारतीय टीम में आया जब इसमें दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे, जिनसे काफी कुछ सीख सकता था। सरदार सिंह और वीआर रघुनाथ जैसे खिलाड़ियों का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उनके मार्गदर्शन से मुझे अंतरराष्ट्रीय हॉकी के दबाव से उबरने में मदद मिली।