फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian men's hockey teams suffers 7th defeat on trot loses to Belgium in European leg of Pro League hockey

Pro League: बेल्जियम की चुनौती से पार नहीं पा सकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, लगातार सातवीं हार का करना पड़ा सामना

Sat, 21 Jun 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Jun 2025 10:44 PM IST
सार

भारत नौ टीमों की तालिका में अब 15 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। भारत ने पांच मैच जीते और 10 हारे हैं। भारत को इस चरण के आखिरी मैच में रविवार को बेल्जियम से ही खेलना है।

विज्ञापन
Indian men's hockey teams suffers 7th defeat on trot loses to Belgium in European leg of Pro League hockey
भारत बनाम बेल्जियम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन बेल्जियम के खिलाफ भी जारी रहा है। भारत को एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में  बेल्जियम के हाथों 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय टीम की लगातार सातवीं हार है। भारत को मैच में नौ और बेल्जियम को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले। प्रो लीग के यूरोप चरण में अभी तक एक भी जीत नहीं मिलने के बाद भारत का अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूट गया है।
विज्ञापन

आर्थर वान डोरेन ने पहले ही मिनट में गोल करके दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 28वें मिनट में अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने एक और गोल करके यह बढ़त 2-0 की कर दी। दिलप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिए पहला गोल किया और 38वें मिनट में मनदीप सिंह के फील्ड गोल पर भारत ने बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी क्वार्टर में पलटा पासा 
भारत का डिफेंस लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में चरमरा गया जब बेल्जियम के लिए रोमन डुवेकोट (49वां), थिब्यू स्टोकब्रोएक्स (53वां) और वान डोरेन (54वां ) ने मैदानी गोल करके स्कोर 5-2 कर दिया। अमित रोहिदास ने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिए तीसरा गोल किया लेकिन इसके तीन मिनट बाद टॉम बून ने बेल्जियम के लिये एक और गोल दागा।
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल 
भारत नौ टीमों की तालिका में अब 15 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। भारत ने पांच मैच जीते और 10 हारे हैं। भारत को इस चरण के आखिरी मैच में रविवार को बेल्जियम से ही खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed