{"_id":"6aba6e187a70cb8d1a0cc365","slug":"indian-men-s-hockey-team-blanked-bangladesh-in-final-pool-game-at-asian-games-match-highlights-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश पर भारत की बड़ी जीत: पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी 15 मिनट में दागे पांच गोल, अब पाकिस्तान से होगा सामना","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
बांग्लादेश पर भारत की बड़ी जीत: पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी 15 मिनट में दागे पांच गोल, अब पाकिस्तान से होगा सामना
Mon, 28 Sep 2026 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:09 PM IST
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 10-0 से हराया। भारतीय टीम ने इस तरह एशियाड में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। भारत सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जहां उसका सामना एक अक्तूबर को पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को भारी बारिश के बीच पूल ए के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 10-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में एक अक्तूबर को पाकिस्तान से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में मलयेशिया की टक्कर दक्षिण कोरिया से होगी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत की हैट्रिक
भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (27वां, 40वां और 45वां मिनट) ने तीन जबकि शिलानंद लाकड़ा (44वां और 45वां) ने दो गोल किए। अभिषेक (तीसरा मिनट), जुगराज सिंह (22वां), सुखजीत सिंह (32वां), संजय (59वां) और मनदीप सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा। गत चैंपियन भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1, दक्षिण कोरिया को 8-. 2, सिंगापुर को 7-0 और जापान को 2-0 से हराया था। बारिश के कारण पिच गीली हो गई थी और खिलाड़ी पूरे भीग चुके थे जिससे मूवमेंट में दिक्कत हो रही थी। बारिश की वजह से पाकिस्तान और ओमान का मैच 15 मिनट के लिए रोके जाने के कारण भारत और बांग्लादेश का मैच आधा घंटे देर से शुरू हुआ।

भारत के लिए तीसरे ही मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दागा। बांग्लादेश को 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर अमीरूल इस्लाम की ड्रैग फ्लिक को गोलकीपर सूरज करकेरा ने रोक दिया। भारत को 15वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे बांग्लादेश के वीडियो रेफरल के बाद खारिज कर दिया गया । दूसरे क्वार्टर में बारिश तेज हो गई जिससे पिच पर पानी भर गया था। भारत ने 22वें मिनट में बढत दुगुनी कर ली जब पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज की ड्रैग फ्लिक डिफेंडर के पैर से टकराई और अंपायर ने पेनल्टी स्ट्रोक दे दिया जिसे गोल में बदलकर जुगराज ने स्कोर 2-0 कर दिया। भारत को पांच मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला।
भारत ने की गोल की बरसात
ब्रेक के बाद 32वें मिनट में दिलप्रीत सिंह और सुखजीत ने शानदार मूव बनाया और गेंद को सर्कल के भीतर ले गए। सुखजीत ने भारत के लिए चौथा गोल किया। इसी क्वार्टर में विवेक सागर प्रसाद ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में शिलानंद ने दो गोल करके भारत की बढ़त 7-0 की कर दी। वहीं 45वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की।
आखिरी क्वार्टर में बारिश और तेज हो गई जिससे दोनों टीमों की मूवमेंट पर असर पड़ा और कई सहज गलतियां हुई । भारत ने आखिरी दो मिनट में दो गोल किए। संजय ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और मनदीप ने आखिरी मिनट में फील्ड गोल किया। सुखजीत के पास मौका था लेकिन बांग्लादेशी गोलकीपर ने उनका प्रयास रोक दिया। रिबाउंड पर गेंद मनदीप के पास गई जिसने भारत के लिए 10वां गोल दागा।