{"_id":"5de8e35c8ebc3e54bb6a49e3","slug":"indian-junior-women-team-draws-with-australia-in-three-nation-hockey-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला
Thu, 05 Dec 2019 04:30 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर महिला हाकी टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को यहां तीन देशों के टूर्नामेंट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। मेजबान टीम ने 25वें मिनट में स्कोनेल कर्टनी के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गगनदीप कौर के गोल से बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत की और कई अच्छे मूव बनाए। टीम को 10वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला। ऑस्ट्रेलिया के मजबूत डिफेंस ने हालांकि भारत के प्रयास को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के कुछ हमलों को नाकाम किया, लेकिन कर्टनी ने 25वें मिनट में गोल दागकर आस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे कर दिया। भारतीय टीम ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही जिससे ऑस्ट्रेलिया मध्यांतर तक 1-0 से आगे था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में आक्रामक शुरुआत की और टीम को जल्द ही पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन भारत ने मेजबान टीम के प्रयास को विफल कर दिया। चौथे क्वार्टर में भारत हावी रहा। टीम को जल्द ही पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। भारत को हालांकि 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गगनदीप कौर ने कोई गलती नहीं करते हुए गोल में पहुंचाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया जो अंतिम स्कोर साबित हुआ।