{"_id":"5cfac835bdec22074a6afc73","slug":"indian-junior-women-hockey-team-defeated-ireland-to-end-the-tour-on-winning-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का जीत के साथ दौरे का अंत, जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
टीम इंडिया का जीत के साथ दौरे का अंत, जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हराया
Sat, 08 Jun 2019 01:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
इंडियन महिला जूनियर हॉकी
- फोटो : file
लालरिंडिकी, इशिका चौधरी और मुमताज खान के गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हराकर जीत के साथ अपने दौरे का अंत किया।
विज्ञापन
टीम ने मंगलवार को फाइनल में आयरलैंड को 1-0 से हराकर चार देशों का अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता था। भारत को दूसरे क्वार्टर केशुरू में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे लालरिंडिकी ने गोल में बदला। इसी क्वार्टर में मिले एक और पेनाल्टी कॉर्नर पर इशिका ने गोल किया। इसके बाद तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और एक क्वार्टर का ही समय बचा था।
विज्ञापन
आयरलैंड ने इसके बाद आक्रामक रुख अपनाया। उसे तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिमसें से एक को उसने गोल में बदला। मुमताज ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए भारत की तरफ से तीसरा गोल किया।
विज्ञापन