{"_id":"5d003dcbbdec22074363aaf9","slug":"indian-junior-mens-hockey-team-defeated-by-netherlands","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड के हाथों 2-3 से मिली हार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड के हाथों 2-3 से मिली हार
Wed, 12 Jun 2019 05:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 12 Jun 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को आठ देशों के अंडर-21 आमंत्रण टूर्नामेंट में नीदरलैंड के हाथों 2-3 से हार मिली। भारत की ओर से विष्णुकांत सिंह 23वें मिनट और सुदीप चिर्माको ने 37वें मिनट एक-एक गोल किया। नीदरलैंड के लिए जिन वान डि वेने ने (पांचवें, 26वें मिनट) और डेर्क डि विल्डर (32वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
पहले क्वार्टर के पांचवें मिनट में वेने ने नीदरलैंड को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम को 23वें मिनट में विष्णुकांत ने बराबरी पर ला दिया। तीन मिनट बाद ही हालांकि वेने ने पेनाल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर नीदरलैंड को फिर 2-1 से आगे कर दिया। नीदरलैंड ने 32वें मिनट में डेर्क डि विल्डर के गोल से स्कोर 3-1 कर दिया। सुदीप ने 37वें मिनट में एक और गोलकर स्कोर 2-3 किया। भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी का गोल दागने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
भारत अगले ग्रुप मैच में 13 जून को स्पेन से भिड़ेगा।