{"_id":"5de699fb8ebc3e54fd32eca2","slug":"indian-junior-hockey-team-vs-new-zealand-team-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान का आगाज","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान का आगाज
Wed, 04 Dec 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Dec 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
national women hockey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम तीन देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इन दोनों टीमों के अलावा टूर्नामेंट की तीसरी टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया है। कोच बलजीत सिंह सैनी की टीम अगले साल जापान में एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप भी खेलेगी।
विज्ञापन
सैनी ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले साल एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करना है। यह टीम काफी समय से साथ खेल रही है और ऑस्ट्रेलिया में दो बड़ी टीमों के खिलाफ इसे खुद को आजमाने का मौका मिलेगा। हमारी खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और इनमें से कुछ तो सीनियर टीम के लिए भी खेल चुकी हैं। मुझे पहले मैच का बेताबी से इंतजार है। हमने काफी समय से न्यूजीलैंड से नहीं खेला है। उम्मीद है कि सारे मैच अच्छे होंगे।’ भारत को पांच दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से, सात को न्यूजीलैंड से और आठ को फिर मेजबान से खेलना है।
विज्ञापन