फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey teams started outdoor training Rani rampal expresses happiness on khel ratna nominees

अनलॉक-1: भारतीय हॉकी टीम ने शुरू की ऑउटडोर ट्रेनिंग, खेल पुरस्कारों से उत्साहित हैं महिला खिलाड़ी

Wed, 03 Jun 2020 11:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Indian hockey teams started outdoor training Rani rampal expresses happiness on khel ratna nominees
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social media

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद अब सारी चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। इससे पहले इस जानलेवा महामारी की वजह से खेलों पर बड़ा असर पड़ा। इसकी वजह से कई विश्वस्तरीय खेल टूर्नामेंट या तो रद्द हो गए या स्थगित कर दिए गए, साथ ही खेल की सभी गतिविधियो पर भी रोक लग गई।

विज्ञापन


हालांकि अब एक बार फिर से खेल के मैदान खुलने शुरू हो गए हैं और कड़े दिशानिर्देशों के साथ खिलाड़ियों को प्रैक्टिस की छूट दे दी गई है। इसी कड़ी में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए एक जून से भारतीय पुरुष और महिला हॉकी के कुछ मुख्य खिलाड़ियों ने ऑउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, 'सीनियर पुरुष और सीनियर महिला टीम के कोर संभावित खिलाड़ियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के बंगलूरू परिसर में सोमवार एक जून 2020 को खेल के मैदान पर व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से खेल गतिविधि शुरू हुई, जिसमें दोनों टीमों ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी नियमों का पालन किया।' 

हॉकी इंडिया ने कहा, 'खिलाड़ी दो महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इसलिए वे सीमित घंटों की ट्रेनिंग से शुरुआत करेंगे और चोट की संभावना से बचने के लिए शुरुआत में बेसिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे।'

ट्रेनिंग से पहले जहां मैदान को सैनिटाइज किया गया वहीं खिलाड़ियों के तापमान भी जांचे गए।

महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा

Indian hockey teams started outdoor training Rani rampal expresses happiness on khel ratna nominees
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

दो महीने से खेल और खेल के मैदान से दूर रहे हॉकी खिलाड़ियों के लिए खेल पुरस्कारों ने मनोबल बढ़ाने का काम किया है। हॉकी इंडिया की तरफ से महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल समेत तीन अन्य खिलाड़ियों के नाम इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भेजे जाने से खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित होने के बाद महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि इससे उन्हें देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। 

पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं रानी ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित टीम की साथी खिलाड़ियों वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के लिए भी काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दी है।

रानी ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैं भावविभोर हूं कि हॉकी इंडिया ने सर्वोच्च पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजा। उनके लगातार समर्थन से टीम को और मुझे अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली है।’ उन्होंने कहा,‘मैं वंदना और मोनिका को बधाई देती हूं जो अर्जुन पुरस्कार की हकदार हैंं। महिला टीम से दो खिलाड़ियों को नामांकन मिलना इस बात का सबूत है कि टीम सही दिशा में बढ़ रही है। इससे हमें आगे और अच्छा खेलने की प्रेरणा मिलेगी।’

विश्व खेल एथलीट का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय रानी को 2016 में अर्जुन और 2020 में पद्मश्री मिल चुका है। रानी ने कहा कि उसके लिए निर्णायक मोड़ टीम का ओलंपिक खेलना था। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि रियो ओलंपिक निर्णायक मोड़ था। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और हमें पता था कि विश्व या एशियाई स्तर पर अच्छा खेलने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘हम सभी ने सिर्फ एक लक्ष्य बना रखा था कि हमे विजेता टीम बनना है, छिपे रूस्तम नहीं।’ रानी ने कोच शोर्ड मारिने को टीम में आत्मविश्वास भरने का श्रेय देते हुए कहा, ‘हमारे पास शानदार सहयोगी स्टाफ हैं। कोच शोर्ड मारिने हमें हमेशा दिल की बात कहने और साहसी बनने के लिये प्रेरित करते हैं। सहयोगी स्टाफ को काफी श्रेय जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed