{"_id":"5cb60960bdec221477611061","slug":"indian-hockey-team-will-play-next-year-in-fih-pre-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल एफआईएच प्रो लीग में खेलेगी भारतीय हॉकी पुरुष टीम ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अगले साल एफआईएच प्रो लीग में खेलेगी भारतीय हॉकी पुरुष टीम
Tue, 16 Apr 2019 10:27 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम जनवरी में शुरू हुई पहली एफआईएच प्रो लीग से हटने के बाद अगले साल इससे जुड़ेगी। लीग में भारत की वापसी का समर्थन करते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि इस कदम को अन्य प्रतिस्पर्धी देशों का समर्थन हासिल है। एफआईएच ने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा,‘भारतीय पुरुष टीम 2020 से एफआईएच प्रो लीग से जुड़ेगी। इसका अन्य प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय संघों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया है।’
विज्ञापन
जुलाई 2017 में हॉकी इंडिया ने पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय टीमों को प्रतियोगिता से हटाने का फैसला किया था। हॉकी इंडिया ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया लेकिन इस तरह की अटकलें थी कि महिला टीम की खराब रैंकिंग के कारण भारत को हटना पड़ा क्योंकि सिर्फ एक टीम को हटाने का विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया का साथ ही मानना था कि हॉकी विश्व लीग के जरिए टीम के पास ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का बेहतर मौका रहेगा। कार्यकारी बोर्ड ने साथ ही 2020 और 2021 एफआईएच प्रो लीग के मैचों को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी भी दी।
विज्ञापन
लीग प्रतियोगिता का आयोजन हर साल पहले छह महीनों में किया जाएगा और ये सभी मैच ‘घरेलू मैच’ होंगे। विरोधी के मैदान पर होने वाले मैच भी होंगे लेकिन ये दो सत्र में होंगे। उदाहरण के लिए 2020 में टीम ए कुछ दिनों के भीतर दो बार टीम बी की मेजबानी करेगी, जबकि 2021 में टीम बी कुछ दिनों के भीतर दो बार टीम ए की मेजबानी करेगी।