कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, यह खिलाड़ी संभालेगा कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान हो चुका है। 4 अप्रैल से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ के लिए 18 खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है। उम्मीद के मुताबिक भारत के अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को पूल बी में जगह मिली है, जिसमें पाकिस्तान समेत मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं। 18 खिलाड़ियो के इस जत्थे की कमान मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। वहीं चिंगलसाना सिंह कंगुजम इस टीम के उप-कप्तान होंगे।
गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पिछले साल एशिया कप जीता था। वहीं टीम के सबसे अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है। मनप्रीत, चिंगलसाना और पीआर श्रीजेश को इस टीम में रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिहं, वरुण कुमार, गुरिंदर सिंह और अमित रोहिदास जैसे खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।
भारतीय हॉकी टीम (स्क्वाड्स)
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा
डिफेंडर्स: रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह कदंगबम, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास
मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलसाना सिंह कंगुजम (उप-कप्तान), सुमित, विवेक सागर प्रसाद
फॉर्वर्ड: आकाशदीप सिंह, सुनील वितलाचार्य, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह