{"_id":"5bf82fbcbdec22417217d668","slug":"indian-hockey-team-is-prepare-for-world-cup-says-david-john","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार, दिग्गजों को देगी कड़ी टक्कर: जॉन","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार, दिग्गजों को देगी कड़ी टक्कर: जॉन
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
hockey india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने कहा है कि भारतीय टीम ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम दुनिया की किसी भी टीम को टक्कर देने का दम रखती है।
विज्ञापन
हमें ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा कर फाइनल जीतना चाहिए था, लेकिन करीबी मुकाबले में हम हार गए। विश्व कप में हमारे पूल में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम है उसके खिलाफ कड़े मुकाबले के लिए टीम तैयार है।
विज्ञापन
पिछले दो महीनों में बेल्जियम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। इसका हमें फायदा मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि हमें किसी भी अनुभवी खिलाड़ी की कमी विश्व कप में नहीं खलेगी। हमारे कोर ग्रुप के सभी 24 खिलाड़ी हर स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। अगर किसी कारणवश किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर होना पड़े तो उसकी भरपाई के लिए हमारे पास अच्छे विकल्प हैं।
विज्ञापन
विवेक के प्रदर्शन में आई गिरावट : विवेक सागर प्रसाद को विश्व कप के लिए शामिल न करने पर उन्होंने कहा कि वह यूथ ओलंपिक के प्रदर्शन का बरकरार नहीं रख पाया। उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। इसीलिए वह टीम में जगह नहीं बना पाए। वह बढ़िया खिलाड़ी हैं। विवेक की अगुआई में भारतीय टीम ने यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
सरदार को कोर ग्रुप से बाहर करना सामूहिक फैसला
पूर्व कप्तान और सेंटर हाफ सरदार सिंह को एशियाई खेलों के बाद कोर ग्रुप से बाहर करने का फैसला मेरा अकेला का नहीं बल्कि सामूहिक था। ऐसे में सरदार का मुझे दोषी ठहराना उनकी निजी राय है। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। सरदार सिंह ने संन्यास लेने के बाद कहा था कि जॉन और पुरुष हॉकी टीम के पूर्व चीफ शुएर्ड मराइन के व्यवहार से आहत होकर उन्होंने हॉकी टांगने का फैसला किया।