{"_id":"5bca3768bdec22695035fe78","slug":"indian-hockey-team-face-off-with-pakistan-in-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को जब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखने का होगा।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय ने बृहस्पतिवार को अपने पहले मुकाबले में मेजबान ओमान को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से धोकर धमाकेदार शुरुआत की है। इस मैच में युवा दिलप्रीत सिंह ने शानदार हैट्रिक लगाई। टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी यही प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी।
विज्ञापन
टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह ने भी कहा है कि उनकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन से उबर गई है और अब पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब है। मौजूदा उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट के प्रतिस्पर्धी हिस्से की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से होगी। एशियाई खेलों में सेमीफाइनल की हार के बाद कुछ दिनों तक मूड सहीं नहीं था। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने की निराशा अब भी खिलाड़ियों के दिमाग में है लेकिन हम पिछली बातों को दिमाग में नहीं रख सकते हैं।'
विज्ञापन
भारत हालांकि पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहा था। हरेन्द्र ने कहा कि हमारा ध्यान अब इस टूर्नामेंट पर है और टीम अच्छी तरह से तैयार है। ओमान के खिलाफ पहले मैच में हमारे नौ खिलाड़ियों ने गोल किए।
यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीत विश्व कप के लिए रास्ता तय करेगी जो कि एक महीने बाद होना है। विश्व कप से पहले हमें प्रतिस्पर्धी मैचों की जरूरत थी और हमें यहां ऐसे मैचों में खेलने का मौका मिल रहा है।