{"_id":"5d4cd5a68ebc3e6ce64e4ed7","slug":"indian-hockey-team-eager-to-win-olympic-test-event-say-vice-captain-mandeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टीम ओलंपिक टेस्ट इवेंट जीतने को बेताब, युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी टीम ओलंपिक टेस्ट इवेंट जीतने को बेताब, युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
Fri, 09 Aug 2019 07:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : pti
भारतीय हॉकी टीम के युवा उप-कप्तान मनदीप सिंह का कहना है कि 17 से 21 अगस्त तक जापान में होने वाले ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए टीम ने शिद्दत से तैयारी की है। टूर्नामेंट में भारत के साथ आठवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड, 12वीं वरीयता प्राप्त मलयेशिया और 16वीं वरीयता प्राप्त मेजबान जापान की टीमें शिरकत करेंगी। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम को सबसे उंची वरीयता मिली है। टूर्नामेंट में कप्तान मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, आकाशदीप सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और रमनदीप को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
मनदीप कहते हैं, 'युवा खिलाड़ी ओलंपिक टेस्ट इवेंट जिताने को बेताब हैं। टेस्ट इवेंट में हमें टोक्यो की हालत से रूबरू कराने के साथ अगले सला वहां होने वाली ओलंपिक के लिए भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन