{"_id":"5cd30879bdec2207626c3a80","slug":"indian-hockey-team-defeated-australia-thundersticks-on-australia-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने आस्ट्रेलिया दौरे पर की जीत से शुरुआत, दिखाया दम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत ने आस्ट्रेलिया दौरे पर की जीत से शुरुआत, दिखाया दम
Wed, 08 May 2019 10:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team
भारतीय पुरूष हाकी टीम ने बुधवार को पश्चिम आस्ट्रेलिया थंडरस्टिक्स को 2-0 से हराकर अपने आस्ट्रेलिया दौरे की सकारात्मक शुरुआत की।
विज्ञापन
भारत की तरफ से बीरेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (50वें मिनट) ने गोल किये जिससे टीम दौरे का पहला मैच जीतने में सफल रही। भारतीय टीम इस दौरे में 15 और 17 मई को आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ भी मैच खेलेगी।
विज्ञापन
दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में प्रवाहमय खेल दिखाया और गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाये। जसकरण सिंह को पांचवें मिनट में ही मौका मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये। हरमनप्रीत और रूपिंदर पाल सिंह ने रक्षापंक्ति में अच्छा खेल दिखाकर थंडरस्टिक्स के हमलों को नाकाम किया।
विज्ञापन
भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन कप्तान मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह दोनों गोलकीपर बेन रेनी को छकाने में असफल रहे। भारत को हालांकि 23 मिनट में लाकड़ा ने बढ़त दिला दी। भारत को दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रेनी ने उसे बचा दिया।
तीसरे क्वार्टर में दोनेां टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस क्वार्टर में थंडरस्टिक्स की टीम हावी रही लेकिन भारत ने आखिरी क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की। उसे 50वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला।
थंडरस्टिक्स को अंतिम हूटर बजने से तीन मिनट पहले लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारत ने उन्हें बचा दिया।
भारत अपना अगला मैच दस मई को आस्ट्रेलिया ‘ए’ से खेलेगा।