{"_id":"5aa510834f1c1bbc758b4e5e","slug":"indian-hockey-team-clinched-series-agains-south-africa-by-3-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-द. कोरिया के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ, मेहमान टीम का 3-1 से सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत-द. कोरिया के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ, मेहमान टीम का 3-1 से सीरीज पर कब्जा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
indian women hockey team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ द्वीपक्षीय सीरीज में खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की इस सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। कोरिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम मैच में भारत की वंदना कटारिया (48वें मिनट में) ने एकमात्र गोल किया, वहीं मेजबान टीम की तरफ से बोमी किम (50वें मिनट में) ने गोल किया।
विज्ञापन
इस मैच में कोरिया के पास जीत हासिल कर सीरीज ड्रॉ पर खत्म करने का एक मौका था। पहले तीन क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता हाथ नहीं लगी। चौथे क्वार्टर में खेल में और तेजी देखने को मिली। वंदना ने कप्तान रानी से मिले पास को कोरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
हालांकि दक्षिण कोरिया ने मेहमान टीम की इस बढ़त को ज्यादा देर तक नहीं रहने दिया। दक्षिण कोरिया की बोमी किम (50 मिनट) ने दो मिनट बाद बराबरी गोल दाग दिया। अंतिम 10 मिनट में दोनों टीमें विजयी गोल करने के लिए धावा बोलती रहीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन