फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team beat oman in asian champions trophy 2018

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, ओमान को 11-0 से रौंदा

Fri, 19 Oct 2018 02:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team beat oman in asian champions trophy 2018
भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम के शानदार स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत ने मेजबान ओमान को 11-0 से करारी शिकस्त देकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत कर दी है। मैच में ओमान ने पहले क्वार्टर में भारत को गोल नहीं करने दिया। मैच के 17वें मिनट में ललित उपाध्याय के गोल से भारत का खाता खुला।

विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने चार गोल दागकर ओमान को बैकफुट पर धकेल दिया। उपाध्याय के अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट, नीलकांत शर्मा ने 23वें मिनट और मनदीप सिंह ने 30वें मिनट में गोल दागे। पहले क्वार्टर में भारतीय खेमे में सेंध लगाने की असफल प्रयास करने वाला ओमान दूसरे क्वार्टर में पूरी तरह से दबाब में दिखा और फिर इससे आखिर तक नहीं उबर पाया।
विज्ञापन


दिलप्रीत ने तीन गोल (41वें, 55वें और 57वें मिनट) किये और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। उनके अलावा गुरजंत सिंह (37वें मिनट), आकाशदीप सिंह (27वें मिनट), वरूण कुमार (49वें मिनट) और चिंगलेनसना सिंह (53वें मिनट) ने भी भारत की तरफ से गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से पहली बार मैन आफ द मैच बनने वाले दिलप्रीत ने इसका श्रेय अपने साथियों को दिया जिन्होंने मौके बनाए। दिलप्रीत ने कहा, 'यह एक के प्रयास से संभव नहीं था। मेरे साथियों ने मौके बनाए जिससे मैं गोल कर पाया।'


भारतीय कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि टीम का लक्ष्य बड़ी जीत दर्ज करना था। उन्होंने कहा, 'हम इस तरह से शुरुआत करके खुश हैं लेकिन आगे चुनौती कड़ी होगी। हमने पहले क्वार्टर में जिस तरह का खेल दिखाया उससे मैं खुश नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed