{"_id":"5bb9852e867a55686f13764e","slug":"indian-hockey-team-beat-malaysia-in-sultan-of-johor-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जोहोर कप में धमाकेदार शुरुआत, मेजबान टीम को 2-1 से दी मात","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत की जोहोर कप में धमाकेदार शुरुआत, मेजबान टीम को 2-1 से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप में धमाकेदार शुरुआत की। भारत ने मेजबान मलयेशिया को 2-1 से मात देकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया। हरमनजीत सिंह (12वें मिनट) और शैलानंद लाकड़ा (46वें मिनट) भारत की जीत के हीरो रहे। वहीं मलयेशिया की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद जैदी (47वें मिनट) ने किया। दोनों टीम के बीच मैच के शुरू से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गेंद को अपने पाले में ज्यादा देर तक रखने में सफल नहीं रही।
विज्ञापन
भारत ने मैच के 10वें मिनट में ही गोल करने का शानदार मूव बनाया, लेकिन मलयेशियाई गोलकीपर एड्रियन अलबर्ट ने शानदार बचाव करके मेजबान टीम पर से बढ़त का दबाव हटा दिया। हालांकि, शुरुआत में हावी होने का फायदा भारत को मिला और दो मिनट के बाद हरमनजीत ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उनके शॉट को अलबर्ट रोकने में सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
मलयेशिया ने भी इसके बाद लगातार जवाबी हमाले किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके आक्रमण को नाकाम किए और तक 1-0 की बढ़त कायम रखी। तीसरे क्वॉर्टर में भारतीय टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन वे इन्हें गोल में नहीं बदल सके।
विज्ञापन
चौथे क्वॉर्टर की शुरुआत में लाकड़ा ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही जैदी के गोल से मलयेशिया ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के आखिरी क्षणों में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता किसी को हाथ नहीं लगी। भारत का अगला मुकाबला रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।