फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team beat bangladesh by huge margin in warm up game

एशियाई खेल: भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को अभ्यास मैच में 7-1 से रौंदा

Sat, 18 Aug 2018 01:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team beat bangladesh by huge margin in warm up game
पीआर श्रीजेश

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को दर्शाया कि 18वें एशियाई खेलों के लिए वह पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम ने अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 7-1 के अंतर से बुरी तरह रौंदा। 

विज्ञापन


भारत एशियाई खेल का गत चैंपियन है, जिसने 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान पीआर श्रीजेश पहले ही अपनी इच्छा व्यक्त कर चुके हैं कि वह एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में जीत से भारत 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, जो घर में होने वाले विश्व कप से पहले टीम के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। 

भारतीय कोच हरेंद्र सिंह ने कह चुके हैं, 'पिछले कुछ वर्षों में हम विश्व को दिखा चुके हैं कि भारतीय टीम दोबारा हॉकी के नक्शे पर आ चुकी है। हम विश्व में नंबर-5 पर है और साल के अंत तक हमारा लक्ष्य टॉप थ्री में पहुंचना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां मैदान पर भारतीय टीम जोश से लबरेज है, वहीं कप्तान पीआर श्रीजेश चिंतित हैं क्योंकि उनके गृहनगर की स्थिति ठीक नहीं है। केरल इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है, जिससे श्रीजेश चिंतित हैं। हालांकि, इस चिंता के बावजूद पीआर श्रीजेश का पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा है और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कुछ बेहतरीन बचाव करके इसे साबित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed