{"_id":"5be40d6abdec22694517e026","slug":"indian-hockey-team-announced-for-world-cup-rupinder-pal-singh-and-sv-sunil-miss-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, तीन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, तीन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
भातीय पुरुष हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम ने एसवी सुनील, रुपिंदर सिंह और रमनदीप सिंह को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
सुनील को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आयोजित राष्ट्रीय शिविर के दौरान घुटने में चोट लगी थी। रमनदीप सिंह को इस साल ब्रेडा में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पैर में चोट लगी थी और वह अभी तक इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बताया जा रहा है कि रुपिंदर पाल सिंह को खराब फॉर्म के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, हॉकी इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति में तीनों सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने का कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
अनुभवी बीरेंद्र लाकड़ा को 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली है, जिससे स्थानीय फैंस को खुशी मिली है। ओडिशा के अमित रोहिदास भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। मनप्रीत सिंह टीम की कमान संभालेंगे। चिंगलेनसना सिंह टीम के उप-कप्तान होंगे।
विज्ञापन
युवा निलंकंता शर्मा शर्मा और हार्दिक सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। डिफेंडर्स में बड़ी जिम्मेदारी हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर होगी। उन्हें वरुण कुमार और रोहिदास का साथ मिलेगा। भारतीय टीम को फॉरवर्ड में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी क्योंकि सुनील और रमनदीप दोनों का ही चयन नहीं हुआ है।
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम को पूल सी में बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा।
हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कोच हरेंद्र सिंह के हवाले से कहा गया, 'हमने विश्व के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध संयोजन चुना है। हमें कुछ कड़े फैसले लेने पड़े। 18 सदस्यों में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है। इन खिलाड़ियों ने लगातार अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।'
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर - पीआर श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक
डिफेंडर्स - हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजित सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर्स - मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह, निलंकंता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित।
फॉरवर्ड्स - आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह।