फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Hockey Player Rupinder Pal Singh said, Belgium tour will benefit in Olympic qualifiers

रुपिंदर बोले, बेल्जियम दौरे के का फायदा ओलंपिक क्वॅलिफायर्स में मिलेगा

Wed, 25 Sep 2019 08:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Indian Hockey Player Rupinder Pal Singh said, Belgium tour will benefit in Olympic qualifiers
रूपिंदर पाल सिंह

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर और फुलबैक 29 बरस के रूपिंदर पाल सिंह 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों के बाद घुटने के बाद ऑपरेशन और भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप से पहले पीठ में चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहे। फिर इस साल मई में ग्राहम रीड के भारत के चीफ कोच की पद की जिम्मेदारी संभालते ही वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भारतीय टीम में लौटे जरूर, लेकिन तब वह पूरी रंगत नहीं दिखा पाने के चलते टीम से बाहर हो गए। रूपिंदर अब पूरी तरह फिट होकर चीफ कोच ग्राहम रीड का विश्वास जीतने में सफल होकर भारतीय टीम में वापसी करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


बेल्जियम दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी करने पर रूपिंदर पाल सिंह ने 'अमर उजाला' से  बातचीत में कहा, कि मैं जकार्ता एशियाई खेलों के बाद घुटने में मामूली फ्रेक्चर और पीठ की दिक्कत के चलते भुवनेश्वर विश्व कप के लिए भारतीय टीम से बाहर रहा।  इस साल मई में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में वापसी करने पर मैं ठीक -ठाक खेला। तब कोच शायद यह चाहते थे कि, मैं अपनी फिटनेस और बेहतर करूं। तब मैं इसीलिए भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल्स के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाया। मैंने बेंगलुरू में शिविर में पूरी मेहनत की और खुद को एकदम फिट साबित कर बेल्जियम दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी की।
विज्ञापन


खासतौर पर बेल्जियम जैसी दुनिया की शीर्ष टीम के खिलाफ बढिय़ा प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढ़ेगा है। मैं और दुनिया की पांचवीं नंबर की हमारी भारतीय टीम बेल्जियम दौरे की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। बेल्जियम दौरे पर हमें बढिय़ा प्रदर्शन कर पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम दौरे पर विश्व कप चैंपियन दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम और आठवीं वरीयता स्पेन जैसे दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मजा आएगा। बेल्जियम दौरे पर हमारी टीम मेजबान बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ बढिया प्रदर्शन करती है, तो इससे भुवनेश्वर में 1 और 2 नवंबर को रूस के खिलाफ ओलंपिक क्वॅलिफायर्स के लिए विश्वास बढ़ेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम रूस के खिलाफ ओलंपिक क्वॉलिफायर्स के दोनों मैच जीत कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed