{"_id":"5f25a4dd8ebc3e63d61ebaf7","slug":"indian-hockey-camps-to-begin-next-week-as-state-government-gives-nod","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम का शिविर अगले सप्ताह से होगा शुरू, राज्य सरकार से मिली अनुमति","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय हॉकी टीम का शिविर अगले सप्ताह से होगा शुरू, राज्य सरकार से मिली अनुमति
Sun, 02 Aug 2020 07:01 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 02 Aug 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें चार अगस्त को बगलूरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) परिसर में अपने राष्ट्रीय शिविर के लिए वापस आ जाएंगी लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों को 14 दिनों तक पृथकवास में रहना होगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जुझ रहे कर्नाटक सरकार से अनुमति मिलने के बाद साइ ने यह फैसला किया हैं। साई की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, 'शिविर में कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों के अलावा साइ और राज्य सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बेंगलुरु पहुंचने पर एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों की कोविड-19 जांच की जायेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिविर में शामिल सभी लोग कोरोना वायरस के जोखिम से बचे रहें।'
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्से और विदेशों से आने वाले खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी अभ्यास शुरु करने से पहले परिसर के अंदर दो सप्ताह तक पृथकवास में रहेंगे। यहां पहुंचने के बाद उनका पहला परीक्षण किया जाएगा और पृथकवास खत्म होने के बाद उनका दोबारा परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण खिलाड़ियों ने लगभग चार महीने शिविर में बिताये। प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद खिलाड़ियों को चार सप्ताह का ब्रेक दिया गया और वे 19 जून को अपने गृह शहर के लिए रवाना हो गए थे।
साई ने कहा, 'बंगलूरू में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, यहां आने वाले सभी एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों को गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और कर्नाटक सरकार के पृथकवास नियमों का पालन करना होगा।'
साई के बंगलूरू प्रशासन ने पहले ही एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित की थीं, जिसमें शिविर के दौरान परिसर के अंदर पालन किये जाने वाले एहतियाती कदमों के बारे में बताया गया था।