{"_id":"5e3d64378ebc3ee58b3babf0","slug":"india-will-take-on-belgium-in-fih-pro-league-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH PRO LEAGUE 2020: भारत के सामने बेल्जियम की कठिन चुनौती","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH PRO LEAGUE 2020: भारत के सामने बेल्जियम की कठिन चुनौती
Fri, 07 Feb 2020 06:50 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास बढने के बावजूद भारत को शनिवार को यहां विश्व चैम्पियन बेल्जियम के खिलाफ मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टूर्नामेंट के पहले सत्र से बाहर रहने के बाद भारत ने लीग में शानदार पदार्पण करके नीदरलैंड के खिलाफ मैच में पांच अंक हासिल किए।
विज्ञापन
दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने पहले मैच में 5-2 से और दूसरे में शूटआउट में 3-1 से जीत दर्ज की। उसके बाद से भारत का कोई मैच नहीं था लिहाजा टीम पांचवें नंबर पर है। बेल्जियम चार मैचों में 11 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि नीदरलैंड दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे, जर्मनी चौथे और भारत पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
बेल्जियम ने कलिंगा स्टेडियम पर ही 2018 में विश्व कप जीता था। हाल ही में विश्व रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंची बेल्जियम के हौसले आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराने के बाद बुलंद है। बेल्जियम के कप्तान थामस ब्रिएल्स ने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी टीम के लिए चुनौती काफी कठिन है।
विज्ञापन
बेल्जियम ने यहां 10 में से आठ मैच जीते हैं और दो ड्रा खेले। बेल्जियम के बाद भारत को 21 और 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। इसके बाद जर्मनी में 25 और 26 अप्रैल को, ब्रिटेन के खिलाफ दो और तीन मई को, अर्जेंटीना के खिलाफ पांच और छह जून को और स्पेन के खिलाफ 13 और 14 जून को खेलना है।