फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Wales Mens Hockey World Cup Free Live Score match updates and highlights

India vs Wales: कप्तान हरमनप्रीत के दो गोल से चमका भारत, वेल्स को 3-1 से मात देकर शुरू किया विश्वकप अभियान

Sat, 15 Aug 2026 06:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड) Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 15 Aug 2026 06:14 PM IST
सार

भारत ने हॉकी विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि सुमित के एक गोल की मदद से भारत ने मुकाबले पर दबदबा बनाए रखा।

विज्ञापन
India vs Wales Mens Hockey World Cup Free Live Score match updates and highlights
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @DilipTirkey

विस्तार

लगातार दो ओलंपिक पदक जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वेल्स को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। भारत की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई और दो गोल दागे।

विज्ञापन

पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा
एम्सटलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सुमित ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने वेल्स पर मजबूत पकड़ बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर में बढ़त बरकरार
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त को कायम रखा। भारत ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदला जा सका। वेल्स ने वापसी की कोशिश की, मगर भारतीय डिफेंस ने उसके हमलों को नाकाम करते हुए गोल का कोई मौका नहीं दिया। हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे रहा।
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने फिर दागा गोल
तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। टीम ने वेल्स पर लगातार दबाव बनाए रखा और क्वार्टर के अंतिम मिनटों में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में इसे गोल में बदलकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

आखिरी क्वार्टर में वेल्स की वापसी
चौथे क्वार्टर में वेल्स ने वापसी की कोशिश तेज कर दी। उसे 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस ने खतरे को टाल दिया। हालांकि 55वें मिनट में सैम वेल्श ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद वेल्स ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी मिनटों में संयम बनाए रखा और उसे दूसरा गोल नहीं करने दिया।

भारत ने दर्ज की शानदार जीत
अंतिम सीटी बजते ही भारत ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और सुमित के एक गोल की बदौलत भारत ने विश्व कप में विजयी शुरुआत की। अब भारतीय टीम की नजरें इस लय को बरकरार रखते हुए 51 साल से चले आ रहे विश्व कप पदक के सूखे को खत्म करने पर होंगी।

मुकाबले के लिए भारत की शुरुआती एकादश
सूरज करकेरा (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: मोहित एचएस, नीलकांत शर्मा, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, यशदीप सिवाच और अमित रोहिदास।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed