फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Republic of Korea Women's Hockey Asian Games Semi Final match Highlights updates and result

क्या खत्म होगा 44 साल का सूखा?: भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाड के फाइनल में, कोरिया को हराया; अब चीन से सामना

Wed, 30 Sep 2026 05:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Sep 2026 05:08 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक का 44 साल का सूखा समाप्त करने के करीब पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को एकतरफा अंदाज में मात दी और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
India vs Republic of Korea Women's Hockey Asian Games Semi Final match Highlights updates and result
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अब वह स्वर्ण पदक हासिल करने से एक कदम दूर है। अगर भारत एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लेता है तो वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर जाएगा। भारत का खिताबी मुकाबले में दो अक्तूबर को चीन से सामना होगा। भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने के करीब है और उसने इसके लिए एक कदम और बढ़ा लिए हैं। 
विज्ञापन

अब तक अजेय है भारतीय टीम
भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। सेमीफाइनल में पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में इशिका ने भारत को बढ़त दिलाई। इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए इसे गोल में बदला और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही सुनेलिता टोप्पो ने मैदानी गोल कर बढ़त को दोगुना किया। कोरिया की टीम अंत तक एक भी गोल नहीं दाग सकी और भारत ने आसानी से मुकाबले अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में दिखा कड़ा मुकाबला
भारत और कोरिया के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने मिला। भारत ने शुरुआती कुछ मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इसे गोल में नहीं बदल पाए। इस दौरान कोरिया का अच्छा डिफेंस देखने मिला। भारत ने कोरिया का डिफेंस भेदकर गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले क्वार्टर में भारत को कुल नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी गोल में नहीं बदल सका। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में भी यही स्थिति देखने मिली और पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी पर ही रहा।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में भारत ने हासिल की बढ़त
भारत और कोरिया के बीच बेहद ही करीबी मुकाबला चल रहा था। इस दौरान रेफरी ने 30वें मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड दिखाया। भारत पर बढ़त लेने का दबाव बढ़ रहा था। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और फॉरवर्ड खिलाड़ी इशिका ने 44वें मिनट में इसे गोल में तब्दील करने में देर नहीं की। भारत ने इस तरह 1-0 की बढ़त बनाई। कोरिया जब तक वापसी कर पाती तब तक सुनेलिता टोप्पो ने बढ़त को दोगुना कर दिया। टोप्पो ने 48वें मिनट में मैदानी गोल किया। 

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
बिच्छू देवी खरीबम (गोलकीपर), सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इश्किा चौधरी।
सबस्टीट्यूट: निक्की प्रधान, सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी डबास, रुतुजा डाडासो पिसल, सुनेलिता टोपो, लालथातलुआंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed