{"_id":"5c11ea88bdec22417810d19b","slug":"india-vs-netherland-quarter-final-match-live-streaming-when-and-where-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप में भारत-नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच आज, कब और कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप में भारत-नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच आज, कब और कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
indian hockey
हॉकी विश्व कप 2018 में आज भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से सामना होगा। अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया था, जबकि बेल्जियम के खिलाफ खेला गया दूसरा मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हुआ था। तीसरे मुकाबले में कनाडा को 5-1 से हराकर भारत ने क्वार्टर फाइनल में एंट्री की थी।
विज्ञापन
कब खेला जाएगा भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला?
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2018 में भारत और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार, 13 दिसंबर को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत-नीदरलैंड के बीच मुकाबला?
भारत-नीदरलैंड के बीच यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और नीदरलैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयनुसार शाम 07.00 बजे शुरू होगा।
भारत और नीदरलैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबले का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत-नीदरलैंड के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।
विज्ञापन
भारत और नीदरलैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप एफआईएच के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और हॉटस्टार पर देख सकते हैं।