{"_id":"5bb79626867a5534ee2bb2f8","slug":"india-vs-malaysia-in-sultan-of-johor-cup-opener-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान जोहोर कप: भारत जीत से करना चाहेगा आगाज, मलयेशिया से होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सुल्तान जोहोर कप: भारत जीत से करना चाहेगा आगाज, मलयेशिया से होगी कड़ी टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sultan of Johor Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम आठवें सुल्तान जोहोर कप के पहले मैच में शनिवार को मेजबान मलयेशिया से खेलेगी तो उसका इरादा जीत के साथ शुरुआत करने का होगा।
विज्ञापन
मनदीप मोर की अगुआई वाली भारतीय टीम के कोच जूड फेलिक्स ने कहा, 'किसी भी टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना बहुत अहम होता है क्योंकि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। कई खिलाड़ी अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे होंगे लिहाजा नर्वस होंगे।'
विज्ञापन
पिछली बार भारत ने राउंड राबिन मुकाबले में मलयेशिया को 2-1 से हराया था। कांस्य पदक के क्लासीफिकेशन मैच में भारत ने मेजबान को 4 -0 से मात दी थी। फेलिक्स ने कहा, 'पहले मैच में मेजबान से खेलना कभी आसान नहीं होता क्योंकि उन्हें घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलता है। मुझे हालांकि यकीन है कि अपना स्वाभाविक खेल दिखाने पर हमारी टीम जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड से और नौ अक्टूबर को जापान से खेलेगी। इसके बाद 10 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और 12 अक्तूबर को ब्रिटेन से खेलना है। भारत ने पिछले साल अमेरिका को 22-0 से हराया था लेकिन इस बार उसकी जगह न्यूजीलैंड ने ले ली। भारत ने 2017 में राउंड राबिन चरण में तीन मैच (जापान, मलयेशिया और अमेरिका) जीते और दो (ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन) गंवाए थे।