{"_id":"5ca8d6b4bdec222ffc35a4d2","slug":"india-steered-them-to-another-comprehensive-victory-over-malaysia-to-beat-by-5-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने मलयेशिया को 5-0 से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत ने मलयेशिया को 5-0 से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
Sat, 06 Apr 2019 10:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम मलयेशिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को मेजबान मलेशिया को पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5-0 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले मेहमान टीम ने मलयेशिया को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
इस मुकाबले में भारत की तरफ से नवजोत (12वें मिनट), वंदना (20वें मिनट), नवनीत (29वें मिनट), लालरेमसियामी (54वें मिनट) और निक्की ने 55वें मिनट में गोल किया और मेजबान टीम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पिछली बार भारत और मलयेशिया की टक्कर 2017 एशिया कप में हुई थी, जिसमें भारत ने राउंड रॉबिन लीग 2-0 से और चीन के खिलाफ फाइनल जीता था। दोनों टीमों के बीच मैच हर एक दिन छोड़कर होंगे। फाइनल 11 अप्रैल को खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही और उसे जीत का दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने इस साल स्पेन का सफल दौरा किया। उसने मेजबान और विश्व कप 2018 कांस्य पदक विजेता को 5-2 से हराया, दो मैच ड्रॉ खेले और एक में उसे हार मिली। टीम ने विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड से1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद उसे 3-0 से धोया।