फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India rest skipper manpreet Sreejesh for Tokyo Olympics hockey test event 

टोक्यो ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के लिए मनप्रीत, श्रीजेश समेत सीनियर खिलाड़ियों को आराम

Thu, 25 Jul 2019 04:50 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Jul 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
India rest skipper manpreet Sreejesh for Tokyo Olympics hockey test event 
manpreet singh

कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को अगले महीने टोक्यो में होने वाले ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम से आराम दिया गया है।

विज्ञापन


मनप्रीत और श्रीजेश के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार भी 17 से 21 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम में नहीं होंगे। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे जबकि स्ट्राइकर मनदीप सिंह उपकप्तान होंगे। 
विज्ञापन


आशीष टोप्नो और शमशेर सिंह इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय टीम में पदार्पण करेंगे। अनुभवी स्ट्राइकर एस वी सुनील भी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। वह नौ महीने बाद टीम में लौटेंगे। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और आकाशदीप सिंह भी टीम में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीजेश की गैर मौजूदगी में कृष्णन बहादुर पाठक और युवा सूरज करकेरा गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि नवंबर में ओलंपिक क्वालीफायर को देखते हुए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। 

उन्होंने कहा , 'हम मनप्रीत समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे रहे हैं जो पिछले 12 महीने से लगातार खेल रहे हैं । हम चाहते हैं कि वे तरोताजा होकर आगे खेल सकें। उनकी गैर मौजूदगी में दूसरे खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका है।' 

भारतीय टीम : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्णन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, जसकरण सिंह, मनदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, नीलम संजीप सेस, जरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, आशीष टोप्नो, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed