फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India play out 1-1 draw against Netherlands and enters in final of champions trophy

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, नीदरलैंड्स से मुकाबला खेला ड्रॉ

Sun, 01 Jul 2018 05:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
India play out 1-1 draw against Netherlands and enters in final of champions trophy
भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को रोमांचक मुकाबले में मेजबान नीदरलैंड्स को एक-एक की बराबरी पर रोककर लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल का टिकट कटा लिया। अब खिताब के लिए रविवार को पीआर श्रीजेश की अगुआई वाली भारतीय टीम का सामना गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। 

विज्ञापन


भारत को मनदीप सिंह ने 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बढ़त दिलाई। इसके आठ मिनट बाद ही नीदरलैंड्स के थिएरी ब्रिंकमैन (55वें मिनट) ने गोल कर स्कोर एक-एक कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, हालांकि नीदरलैंड्स ने तीन लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए पर भारत ने उन्हें नाकाम कर दिया। भारतीय टीम आठ अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया (10) के बाद दूसरे नंबर पर रही। राउंड रॉबिन की शीर्ष दो टीमों में फाइनल खेला जाता है। 
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में हुए दोनों गोल : नए कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 4-0 से शानदार जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया था। इसके बाद ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से वह संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से हार गई। बेल्जियम से ड्रॉ खेलने के बाद उसे फाइनल में पहुंचने के लिए नीदरलैंड्स के खिलाफ भी ड्रॉ की जरूरत थी। तीन क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद दोनों टीमों ने चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना ने थामा ऑस्ट्रेलिया का सफर : ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी मैच में अर्जेंटीना के हाथों 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला शुरुआत से ही कांटे की टक्कर का हुआ। भारतीय टीम को पहले ही हाफ में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों मौकों पर टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी।

इसके बाद दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी नजर आया। उसने अपने प्रहार काफी तेज किए और इसका फायदा भी उसे मिला। डच टीम को 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। उसके खिलाड़ी ने जोरदार शॉट भी घुमाया, लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अच्छा बचाव किया। यहीं नहीं कुछ देर के बाद नीदरलैंड्स को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और एक बार फिर श्रीजेश हीरो बने क्योंकि उन्होंने फिर से नीदरलैंड्स के गोल करने के प्रयास को असफल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

तीसरे हाफ में नीदरलैंड्स का आक्रमण तेजतर्रार ही रहा। मगर भारतीय टीम का डिफेंस भी मजबूत रहा और उसने कई मौकों पर विरोधी टीम को डी में दाखिल होने से रोका। वहीं गोलकीपर पीआर श्रीजेश टीम की जान रहे क्योंकि तीसरे क्वार्टर में भी उन्होंने कुछ बेहतरीन बचाव किए। 

आखिरकार चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और मैच के 47वें मिनट में गोल दागकर नीदरलैंड्स पर 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की तरफ से मंदीप सिंह ने रिबाउंड से गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। दरअसल, भारतीय टीम को 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। हरमनप्रीत ने शॉट जमाकर गोल करने का पहला प्रयास किया, लेकिन डच गोलकीपर ने इसे रोक दिया। मगर मंदीप ने रिबाउंड पर शानदार गोल दागा और टीम को अहम मौके पर बढ़त दिलाई।

इसके बाद पूरी तरह भारतीय टीम हावी रही। मैच के 52वें और 53वें मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल करने के जोरदार प्रयास किए। मगर उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। नीदरलैंड्स ने फिर जोरदार वापसी की और 55वें मिनट में थियेरी ब्रिंकमैन ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। भारतीय टीम ने रेफरल की मांग की, जो गलत निकली। इस तरह भारतीय टीम का रेफरल खत्म हो गया।


58वें मिनट में डच टीम ने एक और गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे खारिज कर दिया। अगले ही मिनट में डच टीम ने एक और हमला किया, लेकिन यह गोलपोस्ट से दूर रहा। बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 और दूसरे मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराने के बाद पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन इसके बाद उसे मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और बेल्जियम के खिलाफ खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed