फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India out of the Hockey World Cup 2023 after defeat against New Zealand in crossover match result in hindi

Hockey World Cup: न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत का सपना, पेनाल्टी शूटआउट में हारकर टीम इंडिया हॉकी विश्व कप से बाहर

Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
सार

हॉकी विश्व कप से बाहर होने के साथ ही भारत का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो वह क्वार्टर फाइनल में 24 जनवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलता। अब न्यूजीलैंड उस मुकाबले में गत चैंपियन टीम का सामना करेगी।

विज्ञापन
India out of the Hockey World Cup 2023 after defeat against New Zealand in crossover match result in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी - फोटो : Hockey India/Twitter

विस्तार

भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। अपनी मेजबानी में टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर थी, लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिली। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रविवार (22 जनवरी) को खेले गए क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने उसे पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। इससे पहले निर्धारित 60 मिनट तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था।
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप से बाहर होने के साथ ही भारत का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो वह क्वार्टर फाइनल में 24 जनवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलता। अब न्यूजीलैंड उस मुकाबले में गत चैंपियन टीम का सामना करेगी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत सीधे क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सका था। उसे पूल सी में तीसरे पायदान पर रहने वाली न्यूजीलैंड का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया हॉकी रैंकिंग में छठे और न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर है। ऐसे में लग रहा था भारत आसानी से मैच को जीत लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने किया था मैच में पहला गोल
भारत ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की। उसने 17वें मिनट में गोल कर दमदार शुरुआत की। आकाशदीप और शमशेर सिंह ने कीवी खिलाड़ियों को छकाते हुए ललित उपाध्याय को पास दिया। ललित ने कोई गलती किए बगैर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इसके बाद सुखजीत सिंह ने 24वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के शॉट को कीवी टीम के डिफेंडर ने रोक दिया, लेकिन गेंद सुखजीत की तरफ चली गई। सुखजीत ने बिना किसी गलती के गोल कर दिया।
विज्ञापन

India out of the Hockey World Cup 2023 after defeat against New Zealand in crossover match result in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
हाफटाइम भारत 2-1 से आगे था
जैसे ही टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त मिली, न्यूजीलैंड ने हमले तेज कर दिया। इसका फायदा उसे चार मिनट बाद ही मिल गया। 28वें मिनट में सैम लेन ने गोलकर भारत के अंतर को कम कर दिया। हाफटाइम भारत 2-1 से आगे था। इसके बाद उसने 40वें मिनट में एक और गोल किया। वरुण कुमार ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल किया। 3-1 की बढ़त के बाद ऐसा लगा था कि अगले 20 मिनट टीम इंडिया आसानी से पार कर जाएगी, लेकिन न्यूजीलैंड के इरादे कुछ और थे।

भारतीय गोलकीपर की मेहनत बेकार
न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल ने 43वें और सीन फैंडले ने 49वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। यहां से एक भी गोल नहीं हो सका। 60 मिनट तक स्कोर 3-3 पर रहने के बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने मिलकर कुल चार बचाव किए। इसके बावजूद भारत को जीत हासिल नहीं हुई।

पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत न्यूजीलैंड
हरमनप्रीत ने किया गोल केन रसेल ने किया गोल
राजकुमार पाल ने किया गोल शॉन फिडले ने किया गोल
अभिषेक गोल से चूके निक वुड्स ने किया गोल
शमशेर सिंह चूके सैम लेन गोल से चूके
सुखजीत सिंह ने गोल किया सैम हिहा गोल से चूके
हरमनप्रीत सिंह चूके निक वुड्स गोल से चूके
राजकुमार पाल ने किया गोल सीन फिंडले ने गोल किया
सुखजीत सिंह गोल से चूके हेडेन फिलिप्स गोल से चूके
शमशेर सिंह गोल से चूके सैम लीन ने गोल किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed