फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India must focus on their performance in Hockey World Cup 2018 says rajinder singh senior

हॉकी विश्व कप में भारत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लगाना होगा ध्यान: राजिंदर सिंह सीनियर

Wed, 21 Nov 2018 01:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
India must focus on their performance in Hockey World Cup 2018 says rajinder singh senior
rajinder singh sr.

भारत के लिए एक हॉकी विश्व कप में सबसे ज्यादा 12 गोल करने का गौरव अपने नाम करने वाले बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर पर विशेषज्ञ रहे राजिंदर सिंह सीनियर को हासिल है। भारत अब तीसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत ने सबसे पहले 1982 बॉम्बे (अब मुंबई) और फिर 2010 में नई दिल्ली में हॉकी विश्व कप की मेजबानी की थी। 1975 में क्वालालंपुर में विश्व कप जीतने के बाद भारत का बॉम्बे विश्व कप के साथ 2000 में सिडनी में हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान पाना उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन


1975 में हॉकी विश्व कप मे खिताब जीतने के बाद भारत के पदक को तरस जाने और ओडिशा में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप में उसकी संभावनाओं की बाबत राजिंदर सिंह सीनियर से अमर उजाला ने खास बात की। राजिंदर सिंह सीनियर कहते हैं, 'भारत की मौजूदा हॉकी टीम खासी युवा है। भारतीय टीम के सामने ओडिशा में हॉकी विश्व कप में पदक जीत कर खुद को साबित करने की चुनौती है।'
विज्ञापन


'भारतीय टीम सब कुछ भुलाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान लगाए तो वह इस बार घर में पदक जीतने में जरूर कामयाब होगी। आज दुनिया की शीर्ष टीमों में कोई भी टीम किसी दूसरी टीम को हरा कर सकती है। आज दिन विशेष और टूर्नामेंट में जो भी मेच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करेगी, खिताब वही जीतेगी। भारतीय हॉकी टीम अपने दर्शकों के सामने खेलेगी। भारत के पास गंवाने को कुछ नहीं है। भारत की नौजवान खिलाडिय़ों से सज्जित टीम ओडिशा हॉकी विश्व कप में अपनी क्षमता के मुताबिक खेली और दिन विशेष उसका प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह जरूर इस बार घर में पदक जीतेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

India must focus on their performance in Hockey World Cup 2018 says rajinder singh senior
rajinder singh sr.

वह कहते हैं, ' भारत की मौजूदा हॉकी में हालांकि अनुभव और परिपक्वता की कमी दिखती है। सरदार सिंह का हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहना और चोट के कारण एस वी सुनील और रमणदीप सिंह कर उपलब्ध नहीं रहना ओडिशा हाकी  विश्व कप में भारत को अखरेगा। ये सभी अनुभवी खिलाड़ी इस बार विश्व कप के लिए भारतीय टीम में रहते तो अच्छा होता। विश्व कप के लिए जिस जोश और अनुभव की जरूरत होती है वह इस बार विश्व कप में शिरकत करने जा रही भारतीय टीम में कम दिखाई देता है।'

राजिंदर सिंह कहते हैं, 'भारतीय हॉकी खिलाड़ी बराबर शिविर में रहते हैं। उन पर उनकी क्षमता से ज्यादा दबाव रहता है। खिलाड़ी पर उसकी क्षमता के मुताबिक ही दबाव डालना जाना चाहिए। इस तरह के ज्यादा दबाव में अक्सर खिलाड़ी चोट खाकर बाहर हो जाते हैं।  भारतीय हॉकी टीम को विश्व कप की तैयारी के लिए हर तरह की बेहतरीन सुविधाएं मिली है। भारतीय टीम को खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त एक्सपोजर मिला है। हर तरह की बेहतरीन ट्रेनिंग और खान-पान की उसके लिए बराबर व्यवस्था हुई।

'अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के अध्यक्ष भी भारतीय हैं। अब तो  हॉकी में रोलिंग सब्सिटयूशन का जमाना है और यह भारत के लिए खासे फायदे का सौदा है।  अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में आज दुनिया भर की टीमें तकनीकी और रणनीतिक रूप से उतनी मजबूत नहीं है जितने हमारे दौर में हुआ करती थीं। ऑस्ट्रेलिया , अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी, इंग्लैंड और भारत जैसी हॉकी की दुनिया की शीर्ष टीमों में ताकत के लिहाज से अंतर बहुत कम हुआ है। हकीकत यही है जीत में कौशल के साथ किस्मत का रोल भी होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed