फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india hard to beat in their own backyard feels australian captain

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने माना, भारत को अपने ही प्रशंसकों के सामने उसके घर में हराना मुश्किल

Sat, 24 Nov 2018 09:33 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
india hard to beat in their own backyard feels australian captain
ऑस्ट्रेलिया कप्तान

दुनिया की नंबर एक टीम और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरान जेलवस्की ने टीम के ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचने पर कहा कि उनकी टीम पर खिताब बरकरार रखने का कोई दबाव नहीं है। 

विज्ञापन


जेलवस्की ने कहा, 'हमारे लिए भुवनेश्वर आना एक तरह से घर लौटने जैसा है।' ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का आगाज अगले शुक्रवार करे आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूल बी में आयरलैंड, इंग्लैंड और चीन के साथ है।  
विज्ञापन


भुवनेश्वर पहुंचने पर शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब बरकरार रखने का अभियान शुरू करने से पहले विश्वास से भरी नजर आई। ऑस्ट्रेलिया के लिए भुवनेश्वर का मैदान खासा लकी रहा है, क्योंकि इसी मैदान पर वह 2014 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2017 में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने माने डिफेंडर जेलवस्की ने कहा, 'हम मंदिरों के शहर में फिर आकर बहुत खुश हैं। हमें भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप में खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों और खिलाड़ियों के खिलाफ आंकने का मौका मिलेगा। हमारी टीम ने 2016 के रियो ओलंपिक के बाद से खुद को बहुत परखा नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह विश्व कप हाल ही के विश्व कपों में सबसे खुला होगा। विश्व हॉकी में आज टीमों के बीच फासला बहुत कम हुआ है और हॉकी में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ी है। कोई भी टीम विश्व कप जीत सकती है। भारत चूंकि अपने घर में अपने ही प्रशंसकों के सामने खेलेगा और ऐसे में उसे हराना वाकई बहुत मुश्किल होगा।'

ऑस्ट्रेलिया के कॉलिन बैच ने कहा, 'हमारी टीम के लिए पूल चरण के मैच आसान नहीं होंगे।  हमें भले ही मौजूदा चैंपियन है लेकिन हमारे लिए हमें अपना खिताब बरकरार रखने के लिए लंबा रास्ता तय करना है। हमें बहुत मेहनत करनी होगी। हमने लंदन में महिला हॉकी विश्व कप में बहुत उलटफेर देखे।' 

'हमें आयरलैंड के खिलाफ जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हम आयरलैंड के खिलाफ लंबे समय नहीं खेले हैं। आयरलैंड की टीम ने हालांकि अच्छी हॉकी खेली है। हम इंग्लैंड टीम के खिलाफ जरूर कुछ खेले हैं और उसकी टीम खासी अच्छी है। चीन की टीम अनजानी सी है और हमें एक समय केवल एक मैच की बाबत ही सोचना होगा।'

हॉकी के साथ फूड का भी लुत्फ 

पुरुष हॉकी विश्व कप का आनंद लेने के लिए भुवनेश्वर आने वाले खेल प्रेमियों के पास अब जश्न मनाने का एक और कारण होगा। उनके लिए एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां वे दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव, ‘भुवनेश्वर शहर महोत्सव का ही एक हिस्सा होगा, जिसका आयोजन लगभग 3 हफ्ते चलने वाले विश्व कप के दौरान किया जाएगा। हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को बहुत ही भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके मशहूर कलाकार गीत, संगीत और नृत्य के जरिए समारोह को और शानदार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed