{"_id":"5c598fc3bdec2273ab606dca","slug":"india-bid-to-host-next-hockey-world-cup-in-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी करेगा भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अगले विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी करेगा भारत
Tue, 05 Feb 2019 06:59 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत समेत छह देशों ने अगले हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 तक महिला या पुरूष विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी इसी विंडो को चुना है। भारत तीन बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है जिनमें से आखिरी बार भुवनेश्वर में पिछले साल विश्व कप हुआ था। स्पेन, मलेशिया और जर्मनी ने एक से 17 जुलाई 2022 का विंडो चुना है।
विज्ञापन
एफआईएच ने एक बयान में कहा, 'बोली लगाने वाले देशों को 31 जनवरी 2019 तक अपनी दावेदारी पेश करनी थी। उन्हें दो विंडो एक से 17 जुलाई 2022 और 13 से 29 जनवरी 2023 की दो विंडो दी गई थी।'
विज्ञापन
एफआईएच का कार्यकारी बोर्ड इस साल जून में अंतिम फैसला लेगा। एफआईएच सीईओ थियरी वेल ने कहा, 'एफआईएच को खुशी है कि इतनी मजबूत बोलियां मिली है। इससे साबित होता है कि हमारे टूर्नामेंट कितने लोकप्रिय हैं।'