{"_id":"5cae11e7bdec2214084cf163","slug":"india-beat-malaysia-by-1-0-in-malaysia-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने मलयेशिया को 1-0 से हराया, सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत ने मलयेशिया को 1-0 से हराया, सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
Wed, 10 Apr 2019 09:25 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम मलयेशिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालरेम्सियामी (55वें मिनट) द्वारा किए गए एकमात्र गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलयेशिया को 1-0 से हराकर पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने पहले दो मैच 3-0 और 5-0 से जीते, जबकि पिछला मैच 4-4 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
मलयेशिया ने मजबूत शुरुआत करके पहले मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर बनाया जिसे भारतीय गोलकीपर कप्तान सविता ने बचाया। भारत को अगले मिनट में मिला पेनाल्टी कॉर्नर बेकार गया। भारत की अनुभवी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर चोट के कारण इस दौरे से बाहर है लिहाजा भारत को मिले पांचों पेनाल्टी कॉर्नर बेकार गए। बाद में नवनीत कौर की मदद से लालरेम्सियामी ने भारत के लिए एकमात्र गोल दागा।
विज्ञापन